फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Finance Minister OP Choudhary said that Sarguja-Bastar is a priority at conclusion of Ramgarh Mahotsav

CG: रामगढ़ महोत्सव का समापन, वित्त मंत्री बोले- सरगुजा-बस्तर प्राथमिकता, कालिदास की स्मृति को करेंगे संरक्षित

Thu, 12 Jun 2025 07:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Jun 2025 07:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने रामगढ़ महोत्सव के समापन पर सरगुजा-बस्तर के विकास को प्राथमिकता बताया। कालिदास की स्मृति को संजोने और महोत्सव को नियमित करने के लिए बजट प्रावधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Finance Minister OP Choudhary said that Sarguja-Bastar is a priority at conclusion of Ramgarh Mahotsav
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व सरगुजा के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरगुजा और बस्तर उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री के रूप में अपने पहले बजट में उन्होंने सरगुजा और बस्तर जैसे विकास से वंचित क्षेत्रों के लिए कई प्रावधान किए। भविष्य में भी इन क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामगढ़ के लिए जिला प्रशासन जो भी प्रस्ताव देगा, उस दिशा में कार्य होगा। महाकवि कालिदास ने यहीं मेघदूत की रचना की थी और इस पावन स्मृति को स्थानीय लोगों ने संजोकर रखा है। सरकार रामगढ़ महोत्सव को नियमित आयोजन बनाने के लिए बजट में प्रावधान करेगी, ताकि भविष्य में भी यह आयोजन भव्य रूप से हो सके।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि 16 वर्ष पहले वे सरगुजा जिला पंचायत के सीईओ थे और यहां आना उनके लिए पुराने गांव में लौटने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं और किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
रामगढ़ महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के मोक्षम ग्रुप ने श्री राम स्तुति पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने श्री राम और केवट संवाद को नाटक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न नृत्य शैलियों और नाटकों के जरिए देश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed