फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   final rehearsal for preparations main function of Independence Day was done at Lalbagh Maidan Jagdalpur

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न, परेड में 14 टुकड़ियां होंगी शामिल

Sun, 13 Aug 2023 01:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया।  परेड में 14 टुकड़ियां शामिल हो रही हैं, जिसमें पुलिस  सीआरपीएफ , वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान हैं।

विज्ञापन
final rehearsal for preparations main function of Independence Day was done at Lalbagh Maidan Jagdalpur
परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल रविवार को लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर विजय दयाराम के, डीआईजी कमलोचन कश्यप ने भी परेड की सलामी ली। 

विज्ञापन


कलेक्टर विजय ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी  दीपमाला कुर्रे, सेकंड कमांड गुणेश्वरी नुरेटी कर रही हैं। परेड में 14 टुकड़ियां शामिल हो रही हैं, जिसमें पुलिस  सीआरपीएफ , वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान हैं।
विज्ञापन


जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। रिहर्सल में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल योगेश देवांगन, एसडीएम नंद चौबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूरी
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ध्वजारोहण करेंगी। इस मौके पर आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।




सांसद ज्योत्सना महंता सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. आयोजन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलाएं ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसपी यू उदय किरण ने परेड का निरीक्षण किया। सलामी के दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई। पुलिस लाइन प्रभारी अनथ राम पैकरा के नेतृत्व में पुलिस, नगर सेना एनसीसी स्काउट-गाइड व रेड क्रॉस की महिला एवं पुरुष जवानों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पीटी की प्रस्तुती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed