फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fierce collision between school bus and truck two killed in the accident children also injured in Kondagaon

Kondagaon: स्कूली बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, 12 बच्चे घायल, चार गंभीर

Mon, 20 Jan 2025 01:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 01:24 PM IST
सार

कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हुई है। वाहन चालक और एक शिक्षक की मौत की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
Fierce collision between school bus and truck two killed in the accident children also injured in Kondagaon
स्कूली बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव में रात लगभग एक बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 50–60 स्कूली बच्चों से भरी बस नेशनल हाईवे 30 पर रायपुर से जगदलपुर जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा नया बस स्टैंड के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अभिभावक ने बताया कि रात लगभग तीन बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत कोंडागांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और अधिकारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, घायलों को मोहला मानपुर भेजने की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन


बस में सवार थे 60 लोग
डॉ. आर.के. सिंह सीएमएचओ, ने जानकारी दी कि बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिनमें 50 स्कूली बच्चे, 5 शिक्षक, 1 चपरासी, 3 सिविल के बच्चे और 1 ड्राइवर शामिल थे। ये सभी चित्रकूट और तीरथगढ़ से पिकनिक मनाकर मोहला मानपुर लौट रहे थे। अभी जिला अस्पताल में 8 बच्चों का इलाज जारी है, जबकि 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे में बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने बाकी 46 लोगों को बस की व्यवस्था करके मोहला मानपुर भेज दिया है। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं के परिजन और अभिभावक सुबह से ही अस्पताल में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने घटना पर जताया दुख
कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक शिक्षक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। बस में सवार स्कूली बच्चों में कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed