{"_id":"671a1d236abe3198ef01d22e","slug":"female-bear-attacked-villager-in-marwahi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: मरवाही में मादा भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती घायल विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: मरवाही में मादा भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती घायल विजय
Thu, 24 Oct 2024 04:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:00 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भालू विचरण क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही वन मंडल के सिलपहरी गांव में गुरुवार को भालू के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है, जहां पर सिलपहरी गांव के रहने वाले विजय सिंह सुबह घर से दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गया हुआ था। उसी समय विजय का आमना सामना दो शावकों के साथ जा रही मादा भालू से हो गया। भालू ने विजय पर हमला कर दिया, जिससे विजय को गंभीर चोट आई। इसके बाद आसपास के लोग विजय के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे और उसे किसी तरह उसके घर तक लेकर गए।
विज्ञापन
इसके बाद खून से लथपथ विजय को परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है। वहीं, परिजनों की मानें मादा भालू ने हमला किया। इसके बाद उसके दोनों शावक वहां से जाने लगे और शावक जब जाने लगे तो मादा भालू भी वहां से भाग गई, तब कहीं विजय की जान बची। अगर शावक वहां से नहीं भागते तो विजय की जान जा सकती थी।
विज्ञापन