{"_id":"66bf8cf3f999f185570dfe3d","slug":"father-who-came-to-varanasi-to-get-his-son-shaved-died-due-to-drowning-in-ganga-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बेटे का मुंडन कराने आए पिता की गंगा में डूबने से हुई मौत, राजघाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बेटे का मुंडन कराने आए पिता की गंगा में डूबने से हुई मौत, राजघाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा
Fri, 16 Aug 2024 11:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:01 PM IST
सार
राजघाट पर नहाते समय में एक शख्स की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घंटे भर के प्रयास से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर थाना अंतर्गत राजघाट पर नहाते वक्त शुक्रवार शाम बिहार के रोहतास से आए मृत्युंजय सेठ (25) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृत्युंजय के साथ आए उसके परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घंटे भर के प्रयास से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत्युंजय अपने बच्चे का मुंडन कराने परिवार के साथ काशी आया था। सभी राजघाट पर नहा रहे थे। इस दौरान मृत्युंजय जब पानी में उतरा तो उसका पैर फिसल गया ऐर वह गहरे पानी में चला गया। जब तक घर के लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह पानी में समा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृत्युंजय के पिता विनोद सेठ ने बताया कि उनके बेटे को तैरना नहीं आता था। पोते का मुंडन संस्कार होने के बाद मृत्युंजय स्नान करने गया था। वहीं, इस घटना के कारण परिवार में घुसी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन