फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers organization submitted memorandum to CM in Gariaband

Gariaband: किसान संगठन ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने की मांग

Fri, 08 Sep 2023 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 05:01 PM IST
सार

कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यदि छत्तीसगढ़ सरकार जाना जाता है तो उसका मुख्य सिपाही यही स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें पुरस्कार के बजाय दण्ड दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Farmers organization submitted memorandum to CM in Gariaband
किसान संगठन ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल तेजराम विद्रोही, रेखुराम साहू, जुम्मन ध्रुव, आदेश कुमार, आनंद कुमार, मधुसूदन साहू, अनुविभागीय राजिम के हाथों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव और आम आदमी पार्टी के सदस्य तेजराम विद्रोही ने बताया कि ज्ञापन में कहा है कि पूरे राज्य के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानने के बजाय बिना चर्चा के उनके ऊपर निलंबन, बर्खास्तगी तथा एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है जो कि तानाशाही शासक का परिचायक है। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यदि छत्तीसगढ़ सरकार जाना जाता है तो उसका मुख्य सिपाही यही स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें पुरस्कार के बजाय दण्ड दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न पर कहा कि राज्य में महिलाएं, युवतियां खुद आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। आरंग ब्लॉक के मंदिर हसौद में रक्षाबंधन के दिन दो बहनों पर हुए घिनौना हरकत ने पूरे राज्य को शर्मसार किया है उस मामले में ऐसे पार्टी के नेता पुत्र का नाम सामने आया है जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। फिंगेश्वर ब्लॉक के भेंडरी गांव में महिला कमांडो दल पर अवैध शराब कोचियों व शराबियों द्वारा हमला किया जाना प्रशासन की लचर व्यवस्था तथा अपराधियों के बुलंद हौसले को दिखाता है जिस पर अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed