फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers Advancement Scheme Conference organized in Chhattisgarh

CG: कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन, CM साय ने बालोद तो MP के सीएम मोहन यादव ने राजनांदगांव से भरी हुंकार

Tue, 12 Mar 2024 02:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव राजनांदगांव पहुंचे।
 

विज्ञापन
Farmers Advancement Scheme Conference organized in Chhattisgarh
मुख्यंत्री मोहन यादव और विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहुंचे। वह कृषि उपज मंडी बसंतपुर में कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद में प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजना सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा वर्चुअली जुड़े। प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करी गई। 
विज्ञापन


बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम से आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों की बड़ी सौगात दी। बालोद पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। उनके साथ मंत्री दयालदास बघेल, सांसद मोहन मंडावी, जिलाध्यक्ष पवन साहू सहित केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव और वर्चुअल माध्यम से जुडे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं अन्य मंत्री भी ऑनलाइन मध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर 13 हजार 320 करोड़ राशि किसानों के खाते में अंतरित की। सीएम साय मुस्कुराकर बोले, 'मैं भी बहुत खुश हूं मुझे भी पैसा मिलेगा धान का।'
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में पानी की जगह पैसों की बरसात हो रही

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। पीएम मोदी ने किसान सम्मान योजना लागू की है। भूपेश बघेल की सरकार ने सभी योजनाओं को डिब्बा बंद कर दिया। महतारी वंदन योजना और किसानों को दो साल का बोनस 13200 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की जगह पैसों की बरसात हो रही है।

'जिसने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया, अब जनता उसे ठुकराएगी'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर जिसके लिए हिंदुओं ने अपने आप को बलिदान कर दिया, उस मंदिर के निर्माण का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकरा दिया। कांग्रेस ने राम और जनता का अपमान किया है। अब जनता उन्हें ठुकरायेगी। अब तीसरी बार हमारी सरकार बनेगी। अबकी बार हमारी सरकार बनेगी तो सनातन धर्म का जयकारा दुनिया भर में गूंजेगा। पीएम मोदी के राज में भारत तरक्की करता रहेगा।
विज्ञापन

किसानों के खाते में राशि आंतरित की गई 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्व में जो कांग्रेस सरकार थी वह सिर्फ बात करती थी और प्रदेश में अब भाजपा की सरकार है, जो विकास कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का बखान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि तीसरी बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी और विकास होगा। हमने जो वादा किया है, वह पूरा कर रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जो बात कही गई थी, उसे पूरा नहीं किया गया और जनता को छला गया। भाजपा सरकार आते ही सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं। आज किसानों के खाते में राशि आंतरित की गई है।

सभी वादे किए जा रहे पूरे

सीएम साय ने भारत माता के जयकारे के साथ कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि का वितरण समारोह पूरे प्रदेश में 151 जगह रखा गया है, जहां लाखों लोग इसमें जुड़े। उन्होंने कहा कि 24 लाख 72 हजार से अधिक किसान जिन्हें अंतर की राशि मिल रही है, उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि 'आपने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और हमें जीत दिलाई। आज हमारी सरकार को तीन महीने हुए हैं, लेकिन हम सभी वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पहली कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया। पिछली सरकार में हमने दो साल का बोनस नहीं दिया था, जिसे हमने देने का निर्णय लिया और हमने दिया।'

फिर से शुरू होगी चरण पादुका योजना

सीएम साय ने कहा, '21 क्विंटल प्रति एकड़ धान को खरीदी हुई है और 145 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड खरीदी हुई है। हम सभी वादों को पूरा करने वाले हैं। चरण पादुका योजना फिर से शुरू होगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात हो या रामलला दर्शन योजना भी शुरू हो चुकी है। हमने अयोध्या के मंदिर के लिए 500 साल इंतजार किया है, लेकिन अब सपना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हुआ है। लोग लगातार दर्शन के लिए जा रहे हैं। हमने आज सुबह सुबह 3 नए विमानों को शुरुआत की है। बड़े सौभाग्य की बात है आज पीएम मोदी ने 7 हजार करोड़ की सौगात रेलवे के क्षेत्र में स्वीकृत किया है। पहली बार इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है।'

किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। जब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि आज मां गंगा मईया की धरती में अंतरित की जा रही है। उन्होंने इस दौरान कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग का परिचय कराते हुए विधायक संगीता सिन्हा के साथ उन्हें परिचय के लिए खड़े कराया तो पूरी जनता खिलखिलाने लगी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हम हर जगह जुड़े हैं, जितना बालोद में है उतना पूरे प्रदेश में पंचायत से लेकर जिला पंचायत के लोग जुड़े हैं।

सरकार ने इस बार सबसे अधिक धान खरीदी की

प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि यहां पर हमने पीएम मोदी की गारंटी दी थी, जिसे हम पूरा करने जा रहे हैं। आज तक कभी भी इतनी धान खरीदी नहीं हुई जितना हमने खरीदा है। उन्होंने कहा धान खरीदी केंद्र में जो व्यवस्था हमने की उसमें कोई बोरा बारदाने की कमी नहीं हुई। ऑनलाइन और डायरेक्ट टोकन की व्यवस्था की गई थी और 48 घंटे के अंदर हमने राशि भी किसान के खातों में दी। हमने वादा किया था कि हम एकमुश्त राशि किसानों को देंगे और आज हम अंतर को राशि देने जा रहे हैं। दो साल का जो बोनस था, उसे भी हमने किसानों को दिया। 18 लाख मकान देने का वादा भी किसानों को दिया था, जिसे हम स्वीकृति किए और आज बनना भी शुरू हो गया है। साल में 12 हजार रुपये और एक हजार रुपये महीना देने का वादा किया था, वो भी अब पूरा होने वाला है। मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और सरकार बनाई, इसलिए हम आप सब के आभारी हैं।

28 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रुपये लागत के 20 कार्यां का लोकार्पण किया और सात करोड़ 12 लाख रुपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन किया है।

सभी विधानसभा को मिला विकास

मुख्यमंत्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए सात करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण तथा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed