फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer dies and three people injured after being hit by lightning in Korba

Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, तीन लोग घायल; मूंगफली के खेत में काम कर रहे थे सभी

Thu, 26 Sep 2024 12:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी खेत में काम कर रहे थे। 
 

विज्ञापन
Farmer dies and three people injured after being hit by lightning in Korba
जिला मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामार चौकी अंतर्गत चाकामार गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चाकामार निवासी अंजोर सिंह (35) का गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी तीजो बाई और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ गांव के पास खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने लगी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग चपेट में आने से घायल हो गए। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मृतक अंजोर सिह की पत्नी तीजो बाई ने बताया कि खेत में मूंगफली की खेती कर रहे हैं, जिसकी साफ-सफाई के लिए गए हुए थे। इस दौरान उसकी पति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बाकी लोग घायल हो गए। जिला मेडिकल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। अंजोर सिह खेती किसानी का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं, जो अभी छोटे-छोटे हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed