फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Family factionalism took life man killed by stripping him naked and beating him with sticks son condition crit

सक्ती: पारिवारिक गुटबाजी ने ली जान, निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटकर शख्स की हत्या, बेटे की हालत गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 04:30 PM IST
सार

सक्ती जिले मे एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Family factionalism took life man killed by stripping him naked and beating him with sticks son condition crit
पारिवारिक गुटबाजी ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले मे एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और फिर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

विज्ञापन


वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed