{"_id":"680f587d9b4a40012f0f5607","slug":"fake-tte-arrested-in-sarnath-express-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सारनाथ एक्सप्रेस में नकली टीटीई वसूल रहा था रुपये, आरपीएफ-जीआरपी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सारनाथ एक्सप्रेस में नकली टीटीई वसूल रहा था रुपये, आरपीएफ-जीआरपी ने किया गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 05:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:26 PM IST
सार
सारनाथ एक्सप्रेस में नकली टीटीई हामिद हुसैन यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर पैसे वसूल रहा था। पेंड्रारोड स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
नकली टीटीई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में नकली टीटीई द्वारा टिकट जांच और पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपी को पेंड्रा रोड स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान भिलाई पावर हाउस निवासी हामिद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार देर रात दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में एक व्यक्ति नकली टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर पैसे वसूल रहा था। वह दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर होते हुए उसलापुर तक टिकट जांच करता रहा। कुछ सतर्क यात्रियों को उसके पहनावे और व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने ट्रेन में मौजूद असली टीटीई से संपर्क किया।
विज्ञापन
ट्रेन के उसलापुर पार करने के बाद पेंड्रारोड पहुंचने से पहले ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने इसकी सूचना पेंड्रारोड आरपीएफ और जीआरपी को दी। पेंड्रारोड स्टेशन पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रेन से आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान हामिद हुसैन, पिता अहमद हुसैन, निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में हुई।पेंड्रा रोड जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 204, 205, 318 और 319 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन