{"_id":"671a232ecf0322f6d1047898","slug":"failed-attempt-of-theft-in-kawardha-cooperative-bank-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कवर्धा के सहकारी बैंक में 30 लाख रुपये चोरी की कोशिश नाकाम, लॉकर तक पहुंचकर लौटा चोर; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कवर्धा के सहकारी बैंक में 30 लाख रुपये चोरी की कोशिश नाकाम, लॉकर तक पहुंचकर लौटा चोर; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 24 Oct 2024 04:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:06 PM IST
सार
कवर्धा के जिला सहकारी में अज्ञात चोर ने चोरी करने की कोशिश की। चोर ने बैंक के मेन गेट के ताला को बिजली के कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बैंक के भीतर लॉकर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कवर्धा स्थित अमानत शाखा में चोरी की कोशिश हुई है। यह बैंक कवर्धा शहर के रायपुर रोड़ स्थित एक मॉल में है। बताया जा रहा है कि बैंक में बुधवार रात बुधवार करीब 11 बजे एक अज्ञात चोर घुस गया था। इस चोर ने बैंक के मेन गेट के ताला को बिजली के कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बैंक के भीतर लॉकर तक पहुंच गया था। हालांकि, चोर के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है। रुपये, सोने-चांदी के जेवरात तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन
आज बुधवार की सुबह जब बैंक खुला तो इस घटना के बारे में पता चला है। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें एक अज्ञात चोर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि इस बैंक के लॉकर में करीब 30 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसके अलावा महंगे सोने-चांदी के गहने भी थे। बैंक की सुरक्षा को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि जिस समय की यह घटना है, उस समय गार्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ज्यादातर किसानों के खाते होते हैं। ये राज्य स्तर पर संचालित किए जाते हैं। राष्ट्रीयकृत बैंक की तरह यहां कई प्रकार की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती है। यही कारण है कि ऐसे बैंक चोरों के निगाह में हमेशा रहते हैं। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन