{"_id":"66ab63926468ed64180396bb","slug":"every-possible-help-was-provided-to-the-passengers-of-the-accident-relief-train-in-raipur-division-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: रायपुर मंडल में दुर्घटना रिलीफ ट्रेन के यात्रियों को पहुंचाई गई हर संभव सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: रायपुर मंडल में दुर्घटना रिलीफ ट्रेन के यात्रियों को पहुंचाई गई हर संभव सहायता
Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
सार
रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल में हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन 12810 हावड़ा-सीएसएमटी के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 02810 स्पेशल रिलीफ ट्रेन चलाई गई।
विज्ञापन
रायपुर स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल में हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन 12810 हावड़ा-सीएसएमटी के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 02810 स्पेशल रिलीफ ट्रेन चलाई गई। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को बेहतर चिकित्सा, ट्रेन में साफ सफाई की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रायपुर मंडल रेल प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में रिलीफ ट्रेन के यात्रियों की सहायता के लिए विशेष प्रबंधन किया गया। रिलीफ ट्रेन के यात्रियों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ ही दूसरे मंडलों से भी समन्वय स्थापित किया गया। साफ सफाई से लेकर जरूरी चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था की गई।
रायपुर स्टेशन पर रिलीफ़ ट्रेन के यात्रियों की सहायता और आवश्यकता के लिए वाणिज्य विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार साव अपने कर्मचारी दल के साथ उपलब्ध रहे। डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी कोचों में जाकर जरूरतमंद सभी यात्रियों को मरहम-पट्टियाँ लगाई गई साथ ही दर्द निवारक दवाइयां भी प्रदान की गई। प्लेटफार्म में भी चोटिल एवं घायल यात्रियों का उपचार किया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की यात्रियों तथा उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई।