फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Engineering student opened illegal liquor factory in Ambikapur

छात्र ने खोली शराब की अवैध फैक्ट्री: फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बनाया अड्डा, यूट्यूब से सीखकर शुरू किया काम

Wed, 24 Jan 2024 10:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने अवैध शराब की फैक्ट्री खोलकर शराब बना रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र ने यूट्यूब से सीखकर शराब बनाने का काम शुरू किया था। 

विज्ञापन
Engineering student opened illegal liquor factory in Ambikapur
अवैध शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक इंजीनियरिंग छात्र के द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। छात्र ने यूट्यूब से शराब बनाना सीख बाकायदा शराब की फैक्ट्री खोली थी। वहीं, उसने अपने गांव के कुछ युवकों को बुलाकर काम पर रखकर उनसे कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं, पकड़ा गया छात्र सकालो फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का गार्ड बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीण एक चोर का पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के पीछे पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि झोपड़ी के अंदर भट्टी तैयार कर बहुतया मात्रा में शराब बनाने का कार्य जोरों से किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसने हाल ही में यूट्यूब के जरिए महुआ, गुड़ और सौंफ का उपयोग कर गंधहीन शराब बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद उसने खुद के इस्तेमाल कर सफल होने पर फैक्ट्री खोलकर अपने गांव से युवकों को बुलाकर कार्य शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed