{"_id":"66d02cb1e9a12ad7c208e204","slug":"encounter-broke-out-between-security-forces-and-naxalites-on-the-narayanpur-kanker-border-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में तीन महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हथियार बरामद; सुबह से हो रही फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में तीन महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हथियार बरामद; सुबह से हो रही फायरिंग
Thu, 29 Aug 2024 01:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:39 PM IST
सार
नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर माढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर हुई हैं।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर और नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर हो गईं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मारी गईं तीन वर्दीधारी महिला नक्सली कैडर की शिनाख्तगी प्राथमिक तौर पर उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी तथा पीएलजीए कंपनी नंबर पांच के सदस्य के रूप में हुई है। मौके से 303 रायफल, 315 बोर बंदूक सहित भारी मात्रा में हथियार व नक्सल सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणपुर एसपी ने बताया कि जिला नारायणपुर व कांकेर के सरहदी क्षेत्र ग्राम हचेकोटी, छिंदपुर, बिनागुण्डा, आदनार, काकनार व आसपास के जंगल पहाड़ियों में परतापुर एरिया कमेटी के माओवादियों एवं कंपनी नंबर-5 के लगभग 30-40 नक्सली की उपस्थिति होने की सूचना पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी, जिसमें जिला नारायणपुर एवं कोंडागांव से डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ 135वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज केएल ध्रुव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य कई माओवादी के मारे जाने/घायल होने की संभावना को देखते हुए मुठभेड़ स्थल के आसपास क्षेत्र में अतिक्ति रि-इनफोर्स टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग पूर्ण होने पर विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
गौरतलब हो कि बस्तर संभाग अंतर्गत मानसून अवधि में की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। 212 गिरफ्तार एवं 201 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।