{"_id":"67377e35cc7086dcb9019446","slug":"encounter-broke-out-between-police-and-naxalites-in-khursekala-forest-chhattisgarh-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: खुर्सेकला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: खुर्सेकला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद
Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
सार
राजनांदगांव में खुर्सेकला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
सामग्री बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नव गठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुर्सेकला जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली भाग निकले। पुलिस ने मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुर्सेकला जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी मानपुर टीम, बसेली आईटीबीपी 44वीं वाहिनी एवं मदनवाड़ा कैंप से आईटीबीपी 27वीं वाहिनीं की पार्टी नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। डीआरजी टीम सर्चिंग करते हुए जंगल की ओर बढ़ रही थी, तभी खुर्सेकला जंगल में नक्सली छुपकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे, जिसमें डीआरजी टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की गई, जिसमें नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। आसपास सर्चिंग जारी है।
विज्ञापन