{"_id":"6672bbdf3bc193d9960fe111","slug":"encounter-between-security-forces-and-naxalites-soldiers-recovered-weapons-and-explosives-in-sukma-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने बरामद किया हथियार और विस्फोटक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने बरामद किया हथियार और विस्फोटक सामग्री
Wed, 19 Jun 2024 04:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:37 PM IST
सार
सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को मौके से तीन हथियार हैंडग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है।
विज्ञापन
जवानों ने बरामद किया हथियार और विस्फोटक सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को मौके से तीन हथियार हैंडग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के द्वारा उस इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए, इसके बाद इलाके में जवानों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों ने मौके से तीन हथियार और विस्फोटक समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का निखिल राखेचा ने बताया कि भेज्जि थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है बस्तर में पिछले 5 महीने में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जहां सरकार इंटेलिजेंस को मजबूत कर केंद्रीय और राज्य की पुलिस फोर्स के माध्यम से बड़े अभियान चल रही है जिसमें अब तक 120 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा नुकसान नक्सलियों को नारायणपुर और कांकेर जिले में हुआ है। वहीं समय-समय पर सुकमा जिले में भी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है जिसके आधार पर यहां भी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक सुकमा जिले में बड़ी कामयाबी नहीं मिली है लेकिन नक्सली घटनाओं में भी इजाफा देखने को नहीं मिला।