फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between security forces and Naxalites in the forests of Pusgunna in Chhattisgarh

Chhattisgarh Encounter: पुसगुन्ना के जंगलों में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कमांडर समेत दो नक्सली ढेर

Wed, 11 Jun 2025 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jun 2025 07:06 PM IST
सार

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कुकानार इलाके में पुसगुन्ना के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites in the forests of Pusgunna in Chhattisgarh
मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कुकानार इलाके में पुसगुन्ना के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। एसपी किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि करते हुए बतया कि दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। मौके पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं और इलाके में सर्चिंग जारी है। एएसपी के बबलिदान होने के बाद इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

सुकमा में बीते दिनों नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बलिदान के बाद इलाके में ऑपरेशन तेज हो चुके हैं। जिले के कुकानार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुशगाना के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं जवानों को मौके से हथियार भी मिले हैं इलाके में ऑपरेशन जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मौके से एक इंसास राइफल और 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलओएस कमांडर के मारे जाने की खबर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में सुरक्षा बलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है वह पहाड़ी वाला इलाका है और इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पैदारास एलओएस कमांडर के भी मारे जाने की संभावना है, हालांकि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि फिलहाल दोनों ही माओवादियों की शिनाख्ती की जा रही है।  


 सीएम साय ने जवानों को दी बधाई 
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें ₹5 लाख का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन शामिल है। हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में मिली इस सफलता के लिए उन्हें बधाई।


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed