फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between security forces and Naxalites in the forests of Abujhmad six Maoists killed in Chhattisgarh

Chhattisgarh: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादी ढेर

Fri, 18 Jul 2025 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Jul 2025 06:37 PM IST
सार

नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर होने की भी सूचना मिल रही है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites in the forests of Abujhmad six Maoists killed in Chhattisgarh
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर होने की भी सूचना मिल रही है। अब तक मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई हैं। अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन


छह माओवादियों के शव बरामद
अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों  और   माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छोड़ आए 'लाल' गलियारा: एक करोड़ 18 लाख के 23 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नौ महिला माओवादी भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना मारा गया था। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई। मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली को ढेर किया गया। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

 

साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़
5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर।
12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे। 
16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। 
21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था। 
9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर।
20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।
25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये थे। इसमें इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया था।  
29 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा के केरलापाल इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। इनमें 40 साल वर्षीय 25 लाख रुपये का एसजेडसी मेंबर इनामी नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया। वह झीरम हत्याकांड में भी शामिल था। वह नक्सलियों के दरभा डिवीज़न कमेटी का इंचार्ज था।  







 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed