{"_id":"68300063184228027f061016","slug":"encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-sukma-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिराया
Fri, 23 May 2025 10:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 May 2025 10:28 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इस इलाके में कल से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा में हुए मुठभेड़ में भी एक नक्सली को मार गिराया था।
विज्ञापन
सुकमा पुलिस ने कहा, "सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल 22 मई से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।"
विज्ञापन
बता दें कि नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है।
विज्ञापन
डेढ करोड़ के इनामी नक्सली समेत 27 का किया सफाया
जवानों ने 21 मई को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे।
यह भी पढ़ें: Maoist Yasanna: अबूझमाड़ नक्सल एनकाउंटर में मारा गया 25 लाख रुपये का कुख्यात इनामी नक्सली यसन्ना
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन