{"_id":"5e5613308ebc3ef3e14166f6","slug":"encounter-between-police-and-naxals-occurred-in-kanker-koyalibeda-area-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार और अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार और अन्य सामान बरामद
Wed, 26 Feb 2020 12:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में बुधवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं हालांकि, मुठभेड़ स्थल से नक्सली भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Encounter between police and naxals occurred in Kanker's Koyalibeda area earlier today, arms and other paraphernalia recovered; Naxals managed to escape from the site of the encounter
— ANI (@ANI) February 26, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बीजापुर में सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने बीजापुर जिले से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से चार नक्सलियों पर पिछले साल नवंबर में आईईडी विस्फोट में शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ और जिला बल की एक टीम ने बसागुडा गांव के पास जंगल से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उइका शंभू (32), पूनेम बुधू (26), सेमला पोडिया (29) और पूनेम मोटू (22) ने पिछले साल 22 नवंबर को सारकेगुडा और तरेम गांवों के बीच आईईडी लगाकर विस्फोट किया था, जिससे एक जवान घायल हो गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में उइका सुकमा (32), ओयम सोमलू (24) और डोडी आयटू (38) शामिल हैं। ये तीनों सुकमा तरेम में एक ग्रामीण की हत्या में संलिप्त थे।