CG Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी मुठभेड़, अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद; मिला हथियारों का जखीरा
मुठभेड़ दंतेवाड़ा में बारसूर के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर में ओरछा के ग्राम नेंदूर के जंगलों में हुई है। जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक 21 के शव बरामद हुए हैं। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
मुठभेड़ दंतेवाड़ा में बारसूर के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर में ओरछा के ग्राम नेंदूर के जंगलों में हुई है। जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में बस्तर क्षेत्र के टॉप नक्सलियों की एक बैठक की सूचना मिली थी। सर्च और रेस्क्यू टीमें रवाना की गई। कल दोपहर मुठभेड़ शुरू हुई। देर रात तक मुठभेड़ जारी रही। आज सुबह भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
ऑटोमेटिक हथियार किए गए बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के पास से एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, .303 राइफल बरामद की गई है।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। CRPF/DRG के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। डीआरजी का एक जवान घायल हुआ है और खतरे से बाहर है।
जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन- सीएम#UPDATE मुठभेड़ में अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। CRPF/DRG के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। डीआरजी का एक जवान घायल हुआ है और खतरे… https://t.co/0j2qhNXhtA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।
सीएम साय ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
उधर, सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली जंगल में चल रही मुठभेड़ को लेकर चर्चा की गई। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर मंथन किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.