{"_id":"6867da9f5f0434b68d0df444","slug":"employment-opportunities-for-orthopedically-challenged-persons-mega-placement-camp-on-7th-july-in-raipur-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Placement Camp: अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर, सात जुलाई को होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Placement Camp: अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर, सात जुलाई को होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप
Fri, 04 Jul 2025 07:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:14 PM IST
सार
अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। आगामी सात जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 20 निजी संस्थानों में 100 से अधिक दिव्यांगजनों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। आगामी सात जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 20 निजी संस्थानों में 100 से अधिक दिव्यांगजनों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होगा। इसका कार्यक्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर रहेगा।
विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की ओर से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यंग इंडिया के तत्वाधान में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जुलाई को शासकीय आईटीआई सड्डू रायपुर में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉ. शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में 20 विभिन्न निजी क्षेत्र की राइस मिल, पेट्रोल पम्प, स्पंज आयरन, वेयर हाऊस आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। इनका कार्यक्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर होगा। विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक का मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संबंधी परामर्श, पंजीयन तथा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रायपुर जिले सहित आसपास के 18 से 40 वर्ष तक के योग्य दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन कार्यालय के दूरभाष नंबर +91-0771-4044081 पर कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।