{"_id":"64bd6d4e9e7355450f08ef78","slug":"employees-strike-postponed-decision-taken-after-meeting-with-cm-bhupesh-in-vidhansabha-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित: विधानसभा में सीएम भूपेश के साथ बैठक के बाद लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित: विधानसभा में सीएम भूपेश के साथ बैठक के बाद लिया गया फैसला
Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
सार
विधानसभा कक्ष में सीएम भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के कल्याण के लिए 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 1 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में फेडरेशन ने आपात बैठक लेकर अपनी रणनीति बनाई है। विधानसभा कक्ष में सीएम भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के कल्याण के लिए 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 23 जून को राज्य के मुख्य सचिव को दो चरणों में आंदोलन करने के लिए नोटिस दिया था। इसके तहत पहले चरण में कर्मचारियों ने 7 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया था। इसमें मंत्रालय, सचिवालय, कलेक्टर ऑफिस और सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया था। हम आगामी हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगे
- कर्मचारियों की मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता
- सातवें वेतनमान में हाउस रेंट भत्ता
- अनियमित/दैनिक वेतनभोगी/संविदा जैसे कर्मचारियों को नियमित करें
- पेंशन के लिए पहली नियुक्ति के दिन से कुल सर्विस जोड़ना
- पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा 33 साल की जगह 20 साल करना