{"_id":"6139a75f8ebc3eae394dc79b","slug":"elephants-kills-husband-wife-son-in-ambikapur-chhattisgarh-forest-dept-repulse","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पात: अंबिकापुर में हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, मौके पर पति-पत्नी और बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पात: अंबिकापुर में हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, मौके पर पति-पत्नी और बच्चे की मौत
Thu, 09 Sep 2021 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाया है। अंबिकापुर में हाथियों ने एक परिवार की जान ले ली। बीती रात हाथियों ने स्कूटी सवार तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर हाथियों का झुंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथियों ने एक परिवार को मार डाला। बुधवार की रात स्कूटी सवार अपने परिवार के साथ उदयपुर से घर लौट रहा था, इसी दौरान बीच सड़क पर हाथियों ने युवक को कुचल दिया, वहीं पत्नी और चार साल के बेटे को खत्म कर दिया। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन
एक साथ तीन लोगों के शव देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह ने लोगों को समझाइश दी और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके बाद भी दहशत के चलते ग्रामीण रतजगा करके समय निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के गांव के पास होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों को गुरुवार को 75 हजार की आर्थिक मदद करने एलान किया था वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है। लोगों की भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 हाथियों का दल था, जो क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहा है।
विज्ञापन
स्कूटी सवार को कुचला
दरअसल, कुन्नी के रहने वाले गौतम दास (30) अपनी पत्नी रीना दास (28) और 4 साल के बेटे युवराज के साथ स्कूटी से उदयपुर गए थे। वहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 30 हजार रुपए निकालने के बाद तीनों बुधवार रात गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास रास्ते मे खड़े हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया। हाथियों ने महिला व बच्चे को उछालकर दूर फेंक दिया और गौतम को कुचल दिया।
विज्ञापन
मकानों और फसलों को भी नुकसान
हाथियों का दल कच्चे मकान और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अंबिकापुर जिले के सैकड़ों गांवों में हाथियों ने मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने कई एकड़ फसलों को चट कर दिया है।