{"_id":"64c90870415cc924610e5e75","slug":"elephant-destroyed-four-houses-in-ambikapur-killed-old-man-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी का उत्पात : अंबिकापुर में चार घरों को किया ध्वस्त, एक बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी का उत्पात : अंबिकापुर में चार घरों को किया ध्वस्त, एक बुजुर्ग की मौत
Tue, 01 Aug 2023 06:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Aug 2023 06:58 PM IST
सार
बलरामपुर जिले में एक हाथी ने चार घरों को गिरा दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की दीवार गिरने से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया करायी है।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में सोमवार रात दंतैल हाथी ने चार घरों को तोड़ दिया। एक घर की दीवार गिरने से घर में सो रहे महिला-पुरुष दब गए। दीवार गिरने से कुछ दूर सो रही महिला को मामूली चोटें आईं, लेकिन वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे अस्पताल रामानुजगंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से नर हाथी रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में घूम रहा है। सोमवार रात हाथी ग्राम कनकपुर रामपुर बस्ती में ननकू, संजय गुप्ता और रामगति के मिट्टी के घर को गिरा दिया। एक घर के कमरे में ईश्वर सिंह और उसकी पत्नी जरमानी देवी सो रहे थे। वहीं, घर में धान की बोरी और चावल रखा हुआ था, जिसे खाने के लिए हाथी के ने दीवार को गिरा दिया। दीवार के नीचे दबने से ईश्वर सिंह घायल हो गए। वहीं, पत्नी जरमानी को मामूली चोटें आई हैं। घायल ईश्वर सिंह (65) गंभीर को अस्पताल रामानुजगंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर रेंजर संतोष पांडेय वन अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि विभाग की ओर से प्रदान की गई। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने एवं रात को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने व जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी आक्रामक है।
विज्ञापन