फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Elephant cub dies due to drowning in pond in Raigarh

Raigarh: तालाब में एक हाथी शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप, डूबने से मौत की आशंका

Thu, 21 Nov 2024 03:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में तालाब में एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। बताया जा रहा है कि मृत हाथी शावक की उम्र करीब तीन से चार माह के आसपास है। तालाब में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Elephant cub dies due to drowning in pond in Raigarh
तालाब में मिला हाथी शावक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमजयगढ़ वन मंडल जंगली हाथियों की मौत होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरूवार की सुबह तालाब में एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले लंबे समय से 152 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जंगली हाथियों के द्वारा लगातार ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच गुरूवार की सुबह छाल रेंज के हाटी बीट में कक्ष क्रमांक 554 के पास वन विभाग के तालाब में एक हाथी शावक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृत हाथी शावक की उम्र करीब 3 से 4 माह के आसपास है। तालाब में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


लगातार हो रही हाथियों की मौत 
रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जहां पिछले दिनों तमनार वन परिक्षेत्र के चुहकीमार जंगल में 24 अक्टूबर को 11केवी विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन जंगली हाथियों की मौत के बाद 17 नवंबर को धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज के रूंवाफूल बीट में एक माह पुराना हाथी शावक का कंकाल मिला था। इस घटना के बाद आज फिर से छाल रेंज के हाटी बीट में हाथी शावक की मौत हो जाने से वन विभाग में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


52 हाथी कर रहे विचरण
इस संबंध में धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि छाल रेंज के हाटी बीट में 554 कक्ष क्रमांक में हाथी शावक का शव मिला हैं यहां पिछले दो दिनों से 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। यहां वन विभाग के द्वारा बनाये गए तालाब में सुबह हाथियों का दल नहा रहा था। 

हाथियों की चिंघाड़ सुनकर पहुंचे ट्रैकर
डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि इस दौरान हाथियों के चिंघाड़ की आवाज सुनकर हाथी ट्रैकर जब घटना स्थल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तालाब में हाथी शावक का शव पानी में तैर रहा था। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तब विभाग की टी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पानी में डूबने से हाथी शावक की मौत हो गई है।

एक माह के भीतर तीन लोगों की मौत
रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले से इंसानों की मौत का भी सिलसिला जारी है। यहां एक माह के भीतर हाथी के हमले से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।   
1. धरमजयगढ़ वन मंडल के दुलियामुडा गांव में 28 अक्तूबर को हाथियों के दल को भगाने के चक्कर में एक ग्रामीण वेदराम कंवर 35 साल को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।  
2. धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में 09 नवंबर को जंगली हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया।
3. लैलूंगा रेंज के बगुडेगा के लाख पहरी जंगल में 12 नवंबर की रात खाना खाकर सोने जा रहे एक ग्रामीण अगनु अगरिया 45 साल को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।


दल पर रखी जा रही नजर
छाल रेंज के हाटी बीट में पानी में डूबकर हाथी शावक की मौत हो जाने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गई है और जंगली हाथियों के दल के हर मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे से नजर बनाये हुए है। साथ ही साथ हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ-साथ किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल की तरफ नही जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed