{"_id":"6810ccdb0f2b59ec2d08500b","slug":"electricity-supply-disrupted-due-to-storm-and-rain-in-korba-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में आंधी-तूफान का कहर: लगातार दूसरे दिन मौसम का रौद्र रूप, बिजली ठप और जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में आंधी-तूफान का कहर: लगातार दूसरे दिन मौसम का रौद्र रूप, बिजली ठप और जनजीवन अस्त-व्यस्त
Tue, 29 Apr 2025 06:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:52 PM IST
सार
कोरबा में लगातार दूसरे दिन आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया। गौशाला का शेड उड़ गया और बिजली व्यवस्था ठप रही। मवेशियों की सुरक्षा के लिए संचालक ने सामाजिक संगठनों से मदद मांगी।
विज्ञापन
गौशाला का टीन शेड उड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह से शुरू हुआ मौसमी बदलाव मंगलवार को भी जारी रहा, जिसमें तेज आंधी-तूफान, बारिश, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप रही। कई बस्तियों में जलभराव हुआ और शादी समारोहों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर से मौसम ने फिर करवट ली। काली घटाओं के बीच तेज आंधी-तूफान ने रौद्र रूप दिखाया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। एसईसीएल, सीएसईबी, और श्रमिक बस्तियों में बिजली गुल रही। मानिकपुर मुख्य मार्ग पर जयप्रकाश पंडाल में चल रहे शादी समारोह में आंधी-तूफान के कारण पंडाल उड़ने से आयोजन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
गौशाला पर कहर, मवेशी खतरे में
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरली में आंधी-तूफान ने गौशाला का टीन शेड उड़ा दिया। गौशाला संचालक विनोद शुक्ला ने बताया कि 350 गायों वाली इस गौशाला का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी गाय को नुकसान नहीं हुआ। मवेशी अब खुले आसमान के नीचे तेज धूप में हैं, जिससे उनकी सुरक्षा चुनौतीपूर्ण हो गई है। शुक्ला ने सामाजिक संगठनों से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
पेड़ गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त
शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी-तूफान के बाद हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने स्थिति को और जटिल बना दिया। प्रशासन और बिजली विभाग स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।