फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   election commission wrote letter to chief secretary of chhattisgarh

बढ़ सकती हैं जोगी-रमन की मुश्किलें, आयोग ने लिखा पत्र

Wed, 30 Dec 2015 11:38 PM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
election commission wrote letter to chief secretary of chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की अंतागढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सौदेबाजी का मामला सामने आने के बाद दोनों पार्टियों की मुश्किलें की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग के प्रधान सचिव आरके श्रीवास्तव की ओर से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर का हवाला दिया गया है।

जिसमें अंतागढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापिस लेने के पीछे पैसे का लेनदेन होने की बात कही गई है। आयोग ने इस संबंध में विस्तृत जांच के साथ सात जनवरी तक जवाब मांगा है। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कुछ टेप के माध्यम से दावा किया था कि बस्तर जिले की अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा में डील हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस ने जारी किया था डीलिंग का टेप

election commission wrote letter to chief secretary of chhattisgarh

अखबार द्वारा जारी किए गए टेप में पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और उनके विधायक बेटे ‌अमित जोगी मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत से बात करते सुने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस उम्‍मीदवार मंतूराम पवार को नाम वापिस लेने के लिए रकम देने की बात की जा रही है।

फोन पर हुई इस बातचीत में हालांकि किसी का नाम तो नहीं आया लेकिन अखबार का दावा है कि यह बातचीत पुनीत और अमित जोगी-अजीत जोगी के बीच की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस नेता अमित जोगी की ओर से इसके लिए सात (संभवतः सात करोड़) की मांग की जा रही है। भाजपा की ओर से पुनीत उन्हें रकम दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद दोनों दलों में तलवारें खिंच गई हैं। अजित जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। अजित जोगी ने तो अखबार और पत्रकार के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी है।

वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस मामले में किसी भी तरह से अपनी और पार्टी की संलिप्तता की बात से पूरी तरह इंकार किया है। जबकि इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि मंतूराम पवार और फीरोज सिद्दकी ने माना है कि टेप में आवाज उन्हीं की है, जबकि रमन स‌िंह, अमीन मेमन ने इनकार किया है।

अजित जोगी ने की अखबार के खिलाफ मुकदमे की धमकी

election commission wrote letter to chief secretary of chhattisgarh

पुनीत गुप्ता ने कहा है कि वे इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानते। अजीत जोगी ने टेप को फर्जी बताते हुए अखबार के ‌खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी है। अमित जोगी ने कहा है कि टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि बातचीत से साफ है कि ये मामला लाखों का नहीं बल्कि सात से दस करोड़ के बीच का है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति की छवि का सवाल है जिसे रमन सिंह ने खराब किया है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बताया जा रहा है मामला सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से अजित जोगी और उनके बेटे को नोटिस दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की अंतागढ़ सीट पर पिछले वर्ष 13 सितंबर को उप चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा के भोजराज नाग विजयी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed