{"_id":"64c8fbbf44fdb20464082e84","slug":"election-commission-approved-32-new-polling-stations-in-kanker-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : निर्वाचन को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू, कांकेर में 32 नए मतदान केंद्र को आयोग ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : निर्वाचन को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू, कांकेर में 32 नए मतदान केंद्र को आयोग ने दी मंजूरी
Tue, 01 Aug 2023 06:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Aug 2023 06:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में 32 नए मतदान केंद्रों को आयोग ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता बुलाई. उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है. इसमें नए मतदाताओ को जोड़ने एवं त्रुटि सुधार को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
विज्ञापन
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि नए मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने विभिन्न कार्यक्रम तैयार किये गए हैं. प्रशासन कल से स्वीप कार्यक्रम का आगाज करने जा रहा है. वहीं, इस बार नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में 32 नए मतदान केंद्रों की जानकारी प्रशासन ने दी है। उन्होंने बताया कि 32 नए मतदान केंद्र को लेकर आयोग ने मंजूरी दे दी है। इस तरह अब जिले में मतदान केंद्र की संख्या 727 हो गई है. ज्यादा दूरी के मतदाताओं की सहूलियत के लिए इस मतदान केंद्रों को बनाया जा रहा है. प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारी, कर्मचारी व पत्रकारों को विधानसभा निर्वाचन के लिए संकल्प दिलवाया गया.
विज्ञापन