{"_id":"5d1f565e8ebc3e3cdc69d9a0","slug":"elderly-woman-dies-in-attack-of-wild-elephant-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत
Fri, 05 Jul 2019 07:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी द्वारा घर पर किये गए हमले में वृद्धा की मौत हो गई जबकि हाथी ने घर में रखा अनाज खा लिया। जशपुर के वन मंडल अधिकारी कृष्ण कुमार जाधव ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के बादलखोल अभ्यारण्य के समीप ग्राम पंचायत रमशमा के जरहाटोली गांव में एक दंतैल जंगली हाथी ने एडमोन टोप्पो के घर में हमला कर दिया।
विज्ञापन
हाथी के इस हमले में घर क्षतिग्रस्त हो गया और हाथी ने घर में सो रही वृद्धा सिलबिना (60) को कुचलकर मार डाला। इस दौरान हाथी ने घर में रखा अनाज भी खा लिया। जाधव ने बताया कि घर में हाथी के उत्पात के दौरान एक बालक समेत तीन सदस्यों ने पलंग के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मृतिका के परिजनों को तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। किसान के घर में की गई तोड़फोड़ का मुआवजा देने के लिए प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन