{"_id":"651e6dcfb77133211503cf74","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-in-jagdalpur-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सड़क हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत, बाजार से लेने गया था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सड़क हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत, बाजार से लेने गया था सामान
Thu, 05 Oct 2023 01:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:33 PM IST
सार
जगदलपुर में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीदम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। यहां बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गीदाम थाना पुलिस के मुताबिक, हिरानार गांव में रहने वाले ग्रामीण पनकु राम (60) सामान खरीदने के लिए देव बाजार गया हुआ था। सामान खरीदने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले गए, जहां से ग्रामीण की हालत गंभीर देखते हुए मेकाज रेफर किया गया। यहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नयापारा निवासी संदीप सिंह (33) ड्राइवर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक ने किसी को कुछ भी नही बताया कि आखिर किस बात को लेकर परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन