{"_id":"68a5dfa1cbea6a815603b280","slug":"eight-naxalites-carrying-a-bounty-of-rs-30-lakh-surrendered-in-narayanpur-including-two-female-maoists-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 30 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला माओवादी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 30 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला माओवादी भी शामिल
Wed, 20 Aug 2025 09:59 PM IST
Digvijay Singh
पीटीआई, नारायणपुर
पीटीआई, नारायणपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:59 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को दो महिलाओं समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को दो महिलाओं समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि वे पुनर्वास अभियान और राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों की पहचान सुखलाल जुर्री, हुर्रा उर्फ हिमांशु मिद्याम, राजू पोडियाम उर्फ सुनील पोडियाम, मनीराम कोर्राम, सुक्कू फरसा उर्फ नागेश, रामू राम पोयाम, कमला गोटा और दीपा पुनेम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखलाल एक डिवीजनल कमेटी सदस्य और माओवादी डॉक्टर के रूप में सक्रिय था, जबकि हुर्रा कंपनी नंबर 1 पीपीसीएम से संबंधित था। उन्होंने बताया कि दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई और राज्य सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। इस साल अब तक नारायणपुर जिले में 148 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। केंद्र ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन