{"_id":"695e56f1ba423e412a00c54d","slug":"eight-assistant-sub-inspector-in-raipur-become-sub-inspector-ssp-pointed-stars-on-their-shoulders-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में 8 सहायक उपनिरीक्षक बने उपनिरीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर लगाए स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में 8 सहायक उपनिरीक्षक बने उपनिरीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर लगाए स्टार
Wed, 07 Jan 2026 06:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:25 PM IST
सार
नववर्ष के अवसर पर रायपुर पुलिस के 8 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला। सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
सहायक उपनिरीक्षक बने उपनिरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नववर्ष के अवसर पर रायपुर पुलिस के 8 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला। सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। पदोन्नति पाने वालों में अतुलेश राय, झाम सिंह राजपूत, देव कुमार वर्मा, दीपक कुमार साहू, हरीशचंद्र द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, राधेश्याम सोनबेर (साहू) और चंद्रिका प्रसाद साहू शामिल हैं।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उनके दायित्व भी बढ़ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पदोन्नत अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।