{"_id":"6719d84eabc1b4595103ccc9","slug":"effect-of-cyclone-dana-in-chhattisgarh-possibility-of-rain-for-two-days-along-with-storm-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'दाना' का असर, अब बदलेगा मौसम, तूफान के साथ दो दिन तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'दाना' का असर, अब बदलेगा मौसम, तूफान के साथ दो दिन तक बारिश के आसार
Thu, 24 Oct 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:47 AM IST
सार
CG Weather News: प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके साथ ही चक्रवात 'दाना' मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड महसूस होने लगा है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके साथ ही चक्रवात 'दाना' मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफानी हवाएं चलने के भी संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 'दाना' मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'दाना' मध्य-पूर्व और उससे सटे मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज की सुबह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।
विज्ञापन
चक्रवात 'दाना' के प्रभाव से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके दो बाद भी प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। आज प्रदेश के एक-दो जगह पर छीटें पड़ सकती है। वहीं बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तड़के की सुबह और रात के समय ठंड महसूस हुई है। हालांकि दोपहर में गर्मी बरकरार है