फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED tightens its grip on Mahadev app investigation, TV host Shefali Bagga questioned for a second day

CG News: महादेव ऐप जांच में ईडी का शिकंजा कसता गया, दूसरे दिन भी टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लंबी पूछताछ

Fri, 17 Jul 2026 01:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। 

विज्ञापन
ED tightens its grip on Mahadev app investigation, TV host Shefali Bagga questioned for a second day
दूसरे दिन भी टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लंबी पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। एजेंसी शुक्रवार को भी उनसे कई अहम पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को उनसे करीब पांच से छह घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे।
विज्ञापन


जांच एजेंसी की पूछताछ का फोकस उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया गतिविधियों, टेलीग्राम चैनल और कथित वित्तीय लेन-देन पर है। ईडी यह जानने की कोशिश कर रही है कि ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के प्रचार-प्रसार में उनकी कोई भूमिका रही या नहीं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ईडी को कुछ डिजिटल सामग्री, प्रमोशनल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार दिखाई देता है। एजेंसी इन सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करा रही है, ताकि उनकी प्रामाणिकता और संभावित भूमिका स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की जांच शेफाली बग्गा के टेलीग्राम चैनल तक भी पहुंच गई है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए कहीं ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट, टिप्स या अन्य सामग्री तो साझा नहीं की जाती थी। इसके साथ ही उनके मोबाइल डेटा, डिजिटल कम्युनिकेशन और बैंकिंग लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच का एक अहम पहलू महादेव नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ उनके संभावित संबंध हैं। ईडी का दावा है कि ठक्कर कथित हवाला नेटवर्क का प्रमुख संचालक रहा है। एजेंसी दोनों के बीच संपर्क, आर्थिक लेन-देन और विदेशी नेटवर्क से जुड़े संभावित लिंक की जांच कर रही है।

ईडी यह भी खंगाल रही है कि दुबई और लंदन से संचालित बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार में शेफाली बग्गा की कोई भूमिका रही या नहीं। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि विदेशी संचालकों और भारत में प्रचार करने वाले लोगों के बीच किसी प्रकार का आर्थिक या डिजिटल संबंध था या नहीं।


इधर, महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। हाल ही में दिल्ली में विकास गर्ग के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब शेफाली बग्गा से पूछताछ को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। दूसरी ओर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद मामले पर नजर और भी तेज हो गई है। इसके अलावा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कथित 502 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े मामले की जांच भी ईडी के दायरे में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed