{"_id":"677414f94e2dc4db080a787e","slug":"ed-summons-former-minister-lakhma-and-his-son-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: पूर्व मंत्री लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन, दोनों को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: पूर्व मंत्री लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन, दोनों को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना होगा
Tue, 31 Dec 2024 09:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:30 PM IST
सार
लखमा को शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकदी मिला करती थी। कांग्रेस शासनकाल में 2019 से 2022 के बीच कथित तौर पर बड़ा शराब घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दोनों को पेश होना पड़ेगा। बीते 28 दिसंबर को सुकमा और रायपुर के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। लखमा के पुत्र और करीबियों के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी। जिसमें रायपुर स्थित आवास से कई अहम सबूत मिले।
विज्ञापन
साक्ष्य से इशारा मिल रहा कि लखमा ने कथित शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का इस्तेमाल किया। ईडी ने आरोप लगाया है कि लखमा को शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकदी मिला करती थी। कांग्रेस शासनकाल में 2019 से 2022 के बीच कथित तौर पर बड़ा शराब घोटाला हुआ था, जो 2 हजार 61 करोड़ रुपये का था। कोंटा विधायक कवासी लखमा इस मामले में पहले ही जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन