{"_id":"62ecd9d0378de155646ab71a","slug":"ed-raid-at-jewelers-in-raipur-and-rajnandgaon-raids-on-ca-s-bases-in-durg","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स के यहां ED का छापा, दुर्ग में सीए के ठिकानों पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स के यहां ED का छापा, दुर्ग में सीए के ठिकानों पर दबिश
Fri, 05 Aug 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:21 PM IST
सार
राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स की रेड के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। छापामार कार्रवाई शुक्रवार सुबह से जारी है।
विज्ञापन
रायपुर, राजनांदगांव में ज्वेलर्स की दुकान पर ईडी की छापा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स की रेड के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। छापामार कार्रवाई शुक्रवार सुबह से जारी है। जानकारी के अनुसार रायपुर में एक कपड़ा व्यापारी और ज्वेलर्स के यहां ईडी ने छापामारा है तो वहीं दुर्ग में एक सीए के ठिकाने पर दबिश दी है।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमार कार्रवाई कर रही है। इस टीम में दिल्ली के अफसर भी शामिल हैं। रायपुर के पगारिया ज्वेलर्स की शॉप में ईडी के छापे की बात सामने आ रही है। साथ ही कुछ और दुकानों पर भी छापेमारी का दावा किया जा रहा है। राजधानी के अलावा दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नवकार ज्वेलर्स, CA कोठारी ब्रदर्स के यहां दबिश दी है। वहीं, राजनांदगांव में जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में छापे मारने की बात कही जा रही है। कुछ और जिलों में भी छापेमारी की बात कही जा रही है।
बता दें, इसके दो दिन पहले ही आयकर विभाग की टीम ने भी कई ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान टीम ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा लोगों के घरों और दुकानों में कार्रवाई की थी।