फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Economic blockade in CG on July 22: Congress held a big meeting and formulated strategy on Chaitanya arrest

छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बड़ी बैठक लेकर बनाई रणनीति

Sat, 19 Jul 2025 05:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Economic blockade in CG on July 22: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Economic blockade in CG on July 22: Congress held a big meeting and formulated strategy on Chaitanya arrest
कांग्रेस ने बैठक के बाद ली प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Economic blockade in CG on July 22: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। इस संबंध में पार्टी की बड़ी बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। इसमें राज्य सरकार, उद्योगपति और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फेंस लेकर कहा कि पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया गया था। इससे ध्यान भटकाने के लिए सुबह छह बजे रेड ईडी की रेड पड़ी। पिछली बार भी रेड मारी गई थी, लेकिन इस बार मैं विधानसभा पहुंचने में सफल रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि ये बीजेपी के सोची-समझी रणनीति है। चाहे देवेंद्र यादव हों, सतनामी समाज के नेता हों, उन्हें एक केस में फंसाया गया। आदिवासी की आवाज दबाने के लिये कवासी लखमा को जेल में डाला गया। मेरा बेटा जो राजनीति में भी नहीं है, उसे भी टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोई नोटिस नहीं मिला'
उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुझे जानकारी मिली कि मेरे बेटे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दस मार्च के बाद 18 जुलाई को सीधे गिरफ्तारी हो गई। इस बीच कोई नोटिस नहीं मिला। कोई पूछताछ नहीं हुई। सीधे गिरफ्तार कर लिया गया। यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। यह भाजपा का कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें दबाने की एक सुनियोजित रणनीति है।

बीजेपी पर लगाये ये आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरा बेटा राजनीति में नहीं है और अपने व्यवसाय और खेती-बाड़ी तक ही सीमित है। बीजेपी का उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व को खत्म करना और उन्हें दबाना है। दूसरी ओर हमारे सभी प्राकृतिक संसाधनों को अडानी को देने की साजिश कर रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ को अडानी के हवाले करना चाहते हैं। यह लड़ाई उनके या देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जैसे नेताओं के लिए नहीं, बल्कि राज्य के लिए है।

'मेरा बेटा मुझसे ज्यादा ताकतवर'
एक सवाल के जवाब में कहा कि क्या वो जाँच एजेंसियों का अगला निशाना हो सकते हैं। बघेल ने कहा- हाँ। उन्हें लगा कि मैं कई बार जेल जा चुका हूँ, इसलिए उन्होंने मेरे बेटे को निशाना बनाया, लेकिन मेरा बेटा मुझसे ज्यादा ताकतवर है। हम  महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल के वंशज हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए 10 साल जेल में बिताए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए हर ज़रूरी कुर्बानी दी जायेगी। ईडी की इस अवैधानिक कार्रवाई का सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। पेड़ कटाई का विरोध कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने किया। कांग्रेस के नेताओं पर चुन-चुन कर कार्रवाई कर रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी अदानी को छत्तीसगढ़ सौंप देना चाहती है। कल विधानसभा में नारा लगा ‘एक पेड़ माँ के नाम, बाक़ी सब बाप के नाम’। ये किसी एक नहीं पूरे प्रदेश की लड़ाई है।


बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल, जंगल, जमीन लूट रही है। छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।जनता के बीच सरकार की नाकामी स्थापित करने में हम सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जग, एक चप्पल और एक टीवी की कीमत क्या है, ये पूरी जनता ने देख लिया। पूर्व सीएम बघेल को महादेव सट्टा एप के नाम से बदनाम किया। क्या महादेव एप बंद हुआ? क्या अब तक सौरभ और रवि को सरकार ने गिरफ्तार किया है? नया एप शुरू हो चुका है।

सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी, करेंगे चक्काजाम
उन्होंने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के विरोध में है। दावा करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है तब से कांग्रेस नेताओं को धमकाया जा रहा है और झूठे मामलों में जेल में डाला जा रहा है। विष्णुदेव साय सरकार को केंद्र की सरकार रिमोट से से चला रही है। वह दो साल में सभी मोर्चों पर विफल रही है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पूरी पार्टी भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करेंगे। इस अवसर पर विपक्ष के नेता चरणदास महंत, कांग्रेस विधायक और पार्टी नेता मौजूद थे।

सीएम साय का विरोध करने पर बयान
दूसरी ओर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर कहा कि अब वे क्या करते हैं, यह तो वही जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed