फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durga Puja 2024 Preparations in full swing for Durga festival in Kondagaon

Durga Puja 2024: कोंडागांव में नवरात्रि पर्व की धूम, दुर्गोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर

Tue, 08 Oct 2024 11:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 11:06 AM IST
सार

इन दिनों छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नवरात्रि की धूम है। वहीं दुर्गा पूजा के उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्तियां बना रहे हैं।

विज्ञापन
Durga Puja 2024 Preparations in full swing for Durga festival in Kondagaon
मूर्तियों को तैयार करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष ती अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 12 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन संपन्न होगा। बंग समुदाय में शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन षष्ठी तिथि से शुरू होगा। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


जिसे डीएन के ग्राउंड दुर्गोत्सव समिति द्वारा बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह दुर्गोत्सव अपने 65वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो कोंडागांव वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


समिति ने दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कोलकत्ता से विशेष कारीगर बुलाए हैं। मूर्तियों की स्थापना नवरात्रि के षष्ठी के दिन यानी आठ अक्टूबर से होगी। जिसके साथ उत्सव की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष आकर्षण:

1. दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण कोलकत्ता के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।


2. माँ की संध्या आरती का आयोजन समिति की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।


3. तीन दिवसीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये रखा गया है।

4. चार ढाकी वादकों के संगीत के साथ प्रतिदिन की संध्या आरती भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। समिति द्वारा इस आयोजन को बड़े उत्साह के साथ ‘उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है, जिसका कोंडागांव के लोग साल भर से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed