{"_id":"6931b1c1aa7c288ba60b4307","slug":"durga-jewellery-shop-looted-in-sukma-headquarters-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: दुर्गा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट, हथियारबंद लूटेरों ने दिया लूट को अंजाम, भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: दुर्गा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट, हथियारबंद लूटेरों ने दिया लूट को अंजाम, भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा
Thu, 04 Dec 2025 09:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 04 Dec 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sukma Crime
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा ज्वेलरी दुकान में आज शाम हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को धमकाते हुए कीमती जेवरात लूट लिए। लूट के तुरंत बाद जब आरोपी भागने लगे, तो आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस ने पूरे जिले की सीमाओं को सील कर दिया, ताकि फरार आरोपियों को बाहर निकलने का मौका न मिले। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशा में रवाना कर दी गई हैं। जिले के एसपी किरण सिंह और एसडीपीओ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों के पास हथियार होने की संभावना है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन