{"_id":"64be80cda9ee510f5f0e823e","slug":"durg-police-arrested-six-accused-involved-in-online-betting-business-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, झारखंड से कर रहे थे संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, झारखंड से कर रहे थे संचालन
Mon, 24 Jul 2023 07:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:17 PM IST
सार
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चौपारण हजारीबाग में रहकर महादेव ऑनलाइन रेड्डी अन्ना बुक नंबर 244 से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग थाना पुलिस ने एक बार फिर से कार्रवाई की है। भिलाई के 6 युवक झारखंड में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। सूचना के आधार पर दुर्ग थाना पुलिस ने 6 लोगों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 17 मोबाइल, 2 वाईफाई राउटर समेत अलग-अलग बैंको के एटीएम कार्ड, चेक, पासबुक व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दुर्ग एसपी शलभ सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम झारखंड के लिए रवाना की गई। योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन सभी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश सिंह, आनंद सिंह, रिशु सिंह, नितेश सिंह, आकाश महानंद, रवि तांडी को गिरफ्तार शामिल हैं। इनमें प्रकाश सिंह, आनंद सिंह और रिशु सिंह सगे भाई बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग थाना पुलिस जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। जब भी सूचना प्राप्त होती है, इसके लिए विशेष टीम का गठन कर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी पुलिस की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। महादेव ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अब तक 30 से अधिक ब्रांच को ध्वस्त करने में दुर्ग पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है।
विज्ञापन