फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   durg murder case; Husband, wife and two children were murdered due to property dispute in chhattisgarh, three

Chhattisgarh में खत्म किया भाई का परिवार: बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ तो पति-पत्नी, 2 बच्चों को मार डाला

Fri, 30 Sep 2022 02:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 02:17 PM IST
सार

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया था कि मृतकों के शरीर पर कहीं भी स्ट्रगल मार्क्स नहीं थे, ऐसे में जान-पहचान के व्यक्ति पर संदेह था। 20 एकड़ का प्लॉट का बंटवारे के बाद कम-कम मिला। 

विज्ञापन
durg murder case; Husband, wife and two children were murdered due to property dispute in chhattisgarh, three
दुर्ग में बुधवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार देर रात भोलानाथ यादव (34) के परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में भोलानाथ का भाई भी शामिल है। वहीं अन्य संदिग्ध भी रडार पर हैं। बताया जा रहा है कि बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के बाद उसी ने अपने दोस्तों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस शाम करीब 4 बजे तक मामले का खुलासा कर सकती है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh में पति-पत्नी, 2 बच्चों की हत्या: कुल्हाड़ी से किया गया वार, रुपए-गहने गायब, शक के घेरे में भाई
विज्ञापन




दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की गई
सूत्रों के मुताबिक, भोलानाथ सहित चार भाई थे। इनमें से एक अपने दोस्तों संग देर रात उसके घर पहुंचा था। वहां पर सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। नशे और गुस्से में आरोपियों ने भोलानाथ और उसकी पत्नी नैना यादव (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बच्चे मुक्ता (7) और प्रमोद (12) बाहर निकले तो पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने उनकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से लूट के रुपए भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कल सुबह मिले थे चारों के शव
दरअसल, ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला निवासी भोलानाथ यादव अपने परिवार सहित दुर्ग के कुम्हारी में मुरमुंदा के पास अकोला गांव स्थित टंडन बाड़ी में किराये पर रहता था। उसके चार बच्चे थे। इनमें से दो बच्चे घर से करीब 100 मीटर दूर अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। भोला ने रेगहा पर 7 एकड़ खेत ले रखा था और उसी से परिवार की गुजर बसर कर रहा था। गुरुवार सुबह लोगों ने पति-पत्नी और चारों बच्चों के शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद से ही पुलिस को भाई पर शक था। 

वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने कर ली थी बरामद
SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने गुरुवार को ही बताया था कि कुल्हाड़ी से वार की चारों की हत्या की गई है। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली थी। उस पर हत्यारों के फिंगर प्रिंट भी मिल गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि पहचान के व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसे पहले से पता था कि कुल्हाड़ी कहां पर है। घर के लॉकर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए और गहने भी गायब थे। पुलिस को शुरू से भाई पर शक था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed