फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Wife strangled husband to death in domestic dispute in bhilai

पत्नी ने गला दबाकर मार डाला: रोज झगड़ा करता था पति, सोते समय ले ली जान; पुलिस बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Thu, 08 Jun 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Wife strangled husband to death in domestic dispute in bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति में रोज ही विवाद होता था। ऐसे में महिला ने सोते समय पति का गला दबा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि, बजरंग चौक कृष्णा नगर में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी महिला संगीता सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला कि महिला ने सो रहे पति का गला दबाकर उसे मार दिया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि, संगीता सोनी का पति दिलीप सोनी के साथ आए दिन विवाद होता था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। यह भी जानकारी मिली की महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसे लेकर उसका पति तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर महिला का उपचार करा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed