{"_id":"6481e15e345dd2a14d0cc9a8","slug":"wife-strangled-husband-to-death-in-domestic-dispute-in-bhilai-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने गला दबाकर मार डाला: रोज झगड़ा करता था पति, सोते समय ले ली जान; पुलिस बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने गला दबाकर मार डाला: रोज झगड़ा करता था पति, सोते समय ले ली जान; पुलिस बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं
Thu, 08 Jun 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:40 PM IST
सार
थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति में रोज ही विवाद होता था। ऐसे में महिला ने सोते समय पति का गला दबा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि, बजरंग चौक कृष्णा नगर में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी महिला संगीता सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला कि महिला ने सो रहे पति का गला दबाकर उसे मार दिया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि, संगीता सोनी का पति दिलीप सोनी के साथ आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। यह भी जानकारी मिली की महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसे लेकर उसका पति तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर महिला का उपचार करा रहा था।
विज्ञापन