फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   walls of the under construction indoor badminton court in Bhilai collapsed

Bhilai: निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार भरभराकर गिरी, दुर्ग सांसद ने MLA और महापौर पर साधा निशाना

Sat, 18 Mar 2023 05:19 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

नगर पालिका निगम भिलाई के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में इस बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, यहां बारिश के बाद शनिवार को दीवारें भरभरा कर गिर गईं।

विज्ञापन
walls of the under construction indoor badminton court in Bhilai collapsed
भिलाई में निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार भरभराकर गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

टाउनशिप के सेक्टर सात मार्केट दशहरा मैदान में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवारें शनिवार को अचानक से भरभरा कर गिर गईं। इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नगर निगम द्वारा निर्मित इस स्टेडियम की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका निगम भिलाई के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में इस बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन शनिवार को यह भरभरा कर गिर गया। जिसको लेकर अब दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल पर सवाल खड़ा कर दिया है। दुर्ग सांसद ने बताया है कि बीएसपी क्षेत्र में नगर निगम यदि कोई भी निर्माण करता है तो पहले अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


लेकिन, इस बैंडमिंटन कोर्ट के लिए नगर निगम ने बीएसपी से कोई अनुमति नही ली। घटिया निर्माण का नतीजा यह हुआ है कि बनने से पहले ही निर्माणाधीन दीवार गिर गई। जिससे यह साफ हो रहा है कि विधायक और महापौर अपने ठेकेदारों को फायदा पंहुचाने के लिए लोगो के जानमाल की भी परवाह नही कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर सेक्टर सात मार्केट के ठीक सामने दशहरा मैदान में नगर निगम के द्वारा बैडमिंटन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तो कराया जा रहा था और इसके लिए अनुमति भी नही ली गई थी। जिसके कारण बीएसपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुऐ इसे अवैध निर्माण बताया था। लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी था। इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के लगभग 35 फीट ऊंची दीवारें बारिश के बाद भरभरा कर नीचे गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed