फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   two friends who went to bath got swept away in the river in durg

नदी में बह गए दो दोस्त: नहाने के लिए गए थे, एक पैर फिसला, दूसरा बचाने के लिए कूदा, दोनों का अभी तक पता नहीं

Thu, 13 Jul 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 08:49 PM IST
सार

दुर्ग में गुरुवार को दो दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों ही अपने एक अन्य साथी के साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक दोस्त का पैर फिसला और वह नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों दोस्त बचाने के लिए पानी में उतरे। इस दौरान एक तो तैरकर बाहर आ गया, जबकि दोनों अन्य बह गए। 

विज्ञापन
two friends who went to bath got swept away in the river in durg
नहाने के दौरान नदी में बह गए दो दोस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार को दो दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों ही अपने एक अन्य साथी के साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक दोस्त का पैर फिसला और वह नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों दोस्त बचाने के लिए पानी में उतरे। इस दौरान एक तो तैरकर बाहर आ गया, जबकि दोनों अन्य बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांधीभाटा अंडा गांव निवासी मिथलेश उर्फ शिवम सोनी और चुम्मन ठाकुर अपने एक अन्य दोस्त के साथ विनायकपुर एनीकेट में नहाने के लिए गए थे। जलस्तर बढ़ने के कारण एनीकेट उफान पर है। नहाने के दौरान एक दोस्त का पैर फिसला और वह डूबने लगा। उसे डूबते देख अन्य दोनों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान तेज बहाव में मिथलेश और चुम्मन दोनों बह गए। इसके बाद तीसरे दोस्त ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद शाम तक सर्चिंग जारी रही, लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। टीम सुबह फिर से युवकों की तलाश शुरू करेगी। परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों ने 12वीं पास की थी। वहीं  SDRF से नागेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में बहे युवकों की तलाश अभियान शुरू किया गया था, लेकिन अभी दोनों का कुछ पता नही चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed