फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Tigress gives birth to two cubs in Maitri Bagh Zoo in Bhilai

Chhattisgarh: आजाद-रोमा के घर दो नन्हे मेहमान, मैत्री बाग चिड़ियाघर में बाघिन ने शावकों को दिया जन्म

Thu, 04 Jan 2024 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

भिलाई में मैत्री बाग में सफेद बाघिन ने एक साथ दो शावकों को जन्म दिया है। सभी शावकों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
Tigress gives birth to two cubs in Maitri Bagh Zoo in Bhilai
बाघिन ने एक साथ दो शावकों को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और सोवियत रूस की मित्रता को मिसाल कहे जाने वाले मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बार फिर से रौनक दिखाई देगी। मैत्री बाग में सफेद बाघिन ने एक साथ दो शावकों को जन्म दिया है। 

विज्ञापन


सफेद बाघिन रोमा ने 2 नन्हे शावकों को जन्म दिया। सभी शावकों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सफेद बाघिन रोमा ने आठ सितंबर को नन्हे शावक को जन्म दिया था। वर्तमान में मैत्री बाग में 10 सफेद बाघ मौजूद हैं 
विज्ञापन


मैत्री बाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि सफेद बाघिन रोमा ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इनके पिता का आजाद है। इसके पहले 28 अप्रैल 2023 को सफेद बाघिन रक्षा ने एक साथ तीन शावक को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म के पश्चात चार माह तक नन्हें शावकों को मां के सानिध्य में डाक्टरों की विशेष निगरानी में स्तनपान एवं अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्में नन्हें शावकों को भी डॉक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है। मेडिसिन के रूप में उन्हें विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही है। मैत्री बाग प्रबंधन कल नन्हे शावकों को उनकी मां से मिलाया जायेगा। साथ ही केज में छोड़ जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed