{"_id":"6438e973115177b7e50351c9","slug":"three-accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-loan-arrested-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 14 Apr 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:19 AM IST
सार
ये लोग भोले भाले लोगों को लोन का झांसा देकर अपनी जेब भरने का काम करते थे। आरोपी इंदौर से भिलाई पहुंचे थे और लोगों को कम कागजी कार्रवाई में लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरूरतमंद लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार महीने में आठ लाख की ठगी कर चुके हैं। आरोपी मध्यप्रदेश से भिलाई आकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ये लोग भोले भाले लोगों को लोन का झांसा देकर अपनी जेब भरने का काम करते थे। आरोपी इंदौर से भिलाई पहुंचे थे और लोगों को कम कागजी कार्रवाई में लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे। आरोपी फिन ऑर्बिट फायनेंस सर्विसेस चौहान पार्क कोहका रोड जुनवानी में ऑफिस खोलकर लोगों को अपना शिकार बनाते रहे थे। आरोपियों ने पिछले चार महीने में आठ लाख रुपए जमा करा लिए पैसा जमा करने के बाद में लोन नहीं मिलने पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत की सूचना पर आरोपी ऑफिस बंद कर भागने की फिराक में थे लेकिन स्मृतिनगर पुलिस ने भागने के पहले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन