{"_id":"65b46bf1921e98636e04eab3","slug":"three-accused-of-bank-theft-arrested-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, दो की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, दो की तलाश में पुलिस
Sat, 27 Jan 2024 08:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे बदमाश बैंक में रखे कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो लोग अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद पतासाजी करने पर डकैती करने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और बैंक से चोरी किए कंप्यूटर-मॉनिटर तथा 4700 रूपये बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं। बैंक में बड़ी रकम पर हाथ साफ करने की योजन बनाकर वे सभी आए थे। आरोपियों ने 24 जनवरी के दिन में आकर बैंक की रेंकी करने के बाद और 24 और 25 जनवरी की रात में बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे और लॉकर को काटकर रकम ले जाने को तैयारी कर हो रहे थे तभी पुलिस की गस्त गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस ने साहिल राय, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी धर्मेन्द्र एवं सलमान घटना के बाद से फरार है।