फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three accused of bank theft arrested

Durg News: खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, दो की तलाश में पुलिस

Sat, 27 Jan 2024 08:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jan 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused of bank theft arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे बदमाश बैंक में रखे कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो लोग अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद पतासाजी करने पर डकैती करने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और बैंक से चोरी किए कंप्यूटर-मॉनिटर तथा 4700 रूपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं। बैंक में बड़ी रकम पर हाथ साफ करने की योजन बनाकर वे सभी आए थे। आरोपियों ने 24 जनवरी के दिन में आकर बैंक की रेंकी करने के बाद और 24 और 25 जनवरी की रात में बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे और लॉकर को काटकर रकम ले जाने को तैयारी कर हो रहे थे तभी पुलिस की गस्त गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस ने साहिल राय, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी धर्मेन्द्र एवं सलमान घटना के बाद से फरार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed